बच्चियों की मौत होने से शोक में डूबे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के मधेपुरा जिले से तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। यह मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत अरार ओपी क्षेत्र के टेमा भेला वार्ड संख्या 9 स्थित भटोटर हरिजन टोला का है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी पप्पू ऋषिदेव की बेटी गोलू कुमारी (11) और गुनेश्वर ऋषिदेव की बेटी बबली कुमारी (12) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्ची की स्नान करके के दौरान तालाब में डूबने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष विजय पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमारी और बबली कुमारी की मौत पानी के भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अनुग्रह अनुदान के राशि की भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।