फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपहरण केस के कैदी की कोर्ट की अनुमति पर मंदिर में कराई गई शादी, क्यों-किससे जानकर लोग भी हैरान

Sat, 20 May 2023 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Marriage with Kidnapper : बिहार से शादी के सीजन में एक और अनूठी खबर। इस बार एक ऐसे लड़के की शादी हुई जो अपरहण के आरोप में पिछले साल से जेल में बंद है। हैरत यह कि कोर्ट की अनुमति से शादी हुई। अनूठा यह कि शादी उसी से हुई, जिसके अपरहण का आरोप था।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के मंदिर में कराई गई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां कोर्ट की अनुमति पर पुलिस कस्टडी में एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई है। दरअसल, प्रेमी अपनी प्रेमिका के अपहरण के मामले में जेल में पिछले साल 2022 के छह नवंबर से बंद है। इस बीच प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के एडीजे फर्स्ट के पास आवेदन देकर शादी की गुहार लगाई थी। उसे लेकर कोर्ट ने अनुमति जाहिर करते हुए दोनों की शादी पुलिस कस्टडी में कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


शादी में शामिल नहीं हुए युवक के परिजन
कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को प्रेमी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। फिर प्रेमी-प्रेमिका की पुलिस कस्टडी में कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान युवती के परिजन उपस्थित रहे।  वहीं, युवक के परिजन इस शादी से इनकार कर रहे हैं और वे इस शादी में शामिल नहीं हुए।

तारीख पर मिलने के दौरान तय की शादी की रणनीति
जानकारी के अनुसार, जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के आशोगी गांव निवासी अमरनाथ महतो की बेटी अर्चना कुमारी (23) और नरकटियागंज निवासी गोपाल प्रसाद के बेटे राजा कुमार (28) का साल 2016 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच पिछले साल 2022 के चार नवंबर को दोनों घर छोड़कर चले गए। उसके बाद उसी दिन प्रेमी राजा कुमार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। इस पर कार्रवाई कर बैरगनिया थाना पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। फिर युवक को छह नवंबर को जेल भेज दिया। तबसे युवक राजा कुमार जेल में ही बंद था। जेल में रहने के दौरान युवक और युवती दोनों ने मिलकर रणनीति तैयार की और तारीख पर आने के दौरान दोनों की बात हुई। फिर युवती ने अपने परिजनों को समझाया तो वे शादी के लिए मान गए। फिर युवती और युवक दोनों ने कोर्ट में आवेदन देकर शादी के लिए अर्जी लगाई।
विज्ञापन



शादी के बाद कोर्ट परिसर में नवविवाहित जोड़ा

अभी पुलिस कस्टडी में ही रहेगा युवक
कोर्ट ने भी दोनों का बयान लेकर शादी का आदेश दिया, जिसके तहत शनिवार को शादी कराई गई है। फिलहाल शादी के बाद युवक को वापस पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। वहीं, युवती कोर्ट में शादी के बाद पेशी के लिए गई है। जहां तीन बजे के बाद उसका फर्द बयान लिया जाएगा। फिर जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। फिलहाल युवक जेल में ही रहेगा।
विज्ञापन


युवती के भाई ने बताया कि युवक की बहन का ससुराल उसके गांव आशोगी में ही है। युवक अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ और पिछले आठ साल से दोनों का संपर्क आज शादी में बदल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें