फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: ट्रक ने पांच बच्चों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात ट्रक से कुचलकर पांच बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब अगमकुआं टीवी टावर के पास स्थित एनबीसीसी के अहाते में ये बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। मृतकों में जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम के दो सगे भाई शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पांचों बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसका इलाज पटना स्थित सरकारी अस्पताल एनएमसीएच में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


पटना सिटी के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बीबीसी को फोन पर बताया कि सभी मृतक बच्चों की उम्र बारह से अठारह साल के बीच है।

ये बच्चे घटनास्थल के पास स्थित झोपड़पट्टी में रहते थे और सोने के लिए एनबीसीसी के अहाते में गये थे।

घटना के बाद रविवार की सुबह आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे और अभियुक्त ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-30 जाम किया और पुलिस बल पर हल्का पथराव भी किया। हालांकि अब इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में राजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह अभियुक्त ड्राइवर को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना के सिलसिले में एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है।

ज़िला प्रशासन की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मृतक परिवारों को मुआवज़ा भी दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें