फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status : बिहार के लोकपर्व छठ के लिए रेलवे ने दी सुविधा, जानें किस क्षेत्र को कैसे और कब से मिलेगा फायदा

Wed, 11 Oct 2023 02:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Festive Special Train : लोक आस्था के महापर्व की समाप्ति के बाद वापस दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक जोड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें इस रूट से होकर चलेगी।
विज्ञापन
छठ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते  जयनगर एवं आनंद विहार के बीच एक जोड़ी अनारक्षित छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस बात की जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।

विज्ञापन


1. जयनगर-आनंद विहार छठ स्पेशल (05557) 
 रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जयनगर-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 21 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 06.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव 06.28 बजे मधुबनी, 07.20 बजे दरभंगा, 08.25 बजे समस्तीपुर, 09.45 बजे मुजफ्फरपुर और 10.40 बजे हाजीपुर में होगा।

2. आनंद विहार-जयनगर छठ स्पेशल (05558) 
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या आनंद विहार-जयनगर स्पेशल  (05558) 22 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से 07.30 बजे खुलकर 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन अगले दिन 01.10 बजे हाजीपुर, 02.10 बजे मुफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर, 04.40 बजे दरभंगा और 05.30 बजे मधुबनी में रुकते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का यहां भी होगा ठहराव 
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अप एवं डाउन दिशा में यह पूजा स्पेशल ट्रेन उन स्टेशनों के साथ ही छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी रूकेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे जबकि एसएलआर के 02 कोच की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें