फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Accident : BMP की महिला जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, जमालपुर से लौटते समय दर्जनों घायल

Sun, 23 Apr 2023 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें BMP - 4 की महिला सुरक्षा बल से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दर्जनों महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें BMP - 4 की महिला सुरक्षा बल से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दर्जनों महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस स्थानीय मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित चैनपुरा गांव की है। 

विज्ञापन


2 इंच दूर खाई में पलटने से बच गई
मामले में BMP - 4 के बस के ड्राइवर अरविंद कुमार ने बताया कि हम अपने टीम के साथ जमालपुर से ट्रेनिंग कर वापस डुमराव लौट रहे थे। यहां अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भगवान का शुक्र है कि हमारी गाड़ी महज 2 इंच दूर खाई में पलटने से बच गई। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

बस में सवार सभी सहकर्मी चोटिल हुईं
महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस में सवार सभी सहकर्मी चोटिल हुई हैं।व हीं मौके से ट्रक चालक अपना वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा।जिसकी लिखित शिकायत थाने को दे दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों का कहना है कि हमलोगों जमालपुर से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार सभी सहकर्मी चोटिल हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें