फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी में तीन किशोरियों की डूबने से मौत

Wed, 30 Oct 2019 10:21 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार में मोतिहारी के चंपारण जिले के अजगरी गांव में पानी से भरे तालाब में नहाने गई तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। किशोरियां नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं और नहाने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चली गई और डूब गईं। बजरिया क्षेत्र के अंचलाधिकारी मणि कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा चुकी है। तीनों किशोरियां चांदनी खातून (12), गुलशन आरा (12) और शबनम आरा (11) अजगरी गांव की रहने वाली थी।

विज्ञापन


बजरिया के थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि पानी से भरे उस तालाब में चार लड़कियां नहाने के लिए गई थी। नहाते समय वे फिसलकर गहरे पानी में चली गई जहां डूबने से तीन की मौत हो गई और एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय के मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें