फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मंत्री को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी, मांगी रंगदारी

Mon, 11 Dec 2017 03:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खुर्शीद आलम ने फोन पर एक लाख की फिरौती और कथित तौर से जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


मंत्री की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंत्री ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात द्वारा फोन कर एक लाख रुपए की मांग की गई है।

पढ़ें: मोदी के सवाल पूछने पर भड़के तेजस्वी, जमकर निकाली भड़ास

मंत्री का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम इम्तियाज बताया था जो कि गोवर्धन के वन क्षेत्र के पास का रहने वाला है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘बिहार में सुशासन है और मैं निडर हूं, ऐसी घटनाओं से मेरा ध्यान समाजसेवा से भटकने वाला नहीं है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें