फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिसर चौर में तीसरी लाश भी मिली, एक दिन पहले मिला था चाचा-भतीजे का शव; परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Sun, 20 Aug 2023 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Police: रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि नंदलाल राय और उसके भतीजे लक्की का शव पानी में तैरता हुआ शनिवार को मिला था। रविवार को नंदलाल के बेटे मिथिलेश का शव भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला हादसे का है अथवा तीनों की हत्या की गई है, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक मिथिलेश और शव ढूंढ़ते एसडीआरएफ कर्मी तथा मौके पर उपस्थित स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा थाने के महिसर चौर में रविवार को लापता तीसरी लाश भी बरामद कर ली गई है। पटना से आई एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद करने में सफलता पाई। मृतक की पहचान नंदलाल राय के बेटे मिथिलेश कुमार (20) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को नंदलाल राय और उनके भतीजे लक्की का शव चौर के पानी में तैरता मिला था। तीनों 16 अगस्त की शाम से लापता थे। एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की मौत से परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि शनिवार को नंदलाल और उनका भतीजे लक्की का शव मिलने के बाद से लोग मिथिलेश का शव खोज रहे थे। लेकिन स्थानीय लोगों को सफलता नहीं मिल पाई थी। उसके बाद प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी। रविवार सुबह पटना से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

मृतक नंदलाल राय और उसका भतीजा लक्की कुमार

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर के फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल राय (45) गुजरात में ठेकेदारी का काम करते थे। 16 अगस्त को वह ट्रेन से गुजरात से रोसड़ा स्टेशन पहुंचे थे। रोसड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद उनके बेटे मिथिलेश कुमार (20) और उनका भतीजा लक्की कुमार (15) बाइक से उन्हें रोसड़ा स्टेशन लेने के लिए आए थे। बताया गया है कि तीनों एक ही बाइक से वापस घर के लिए फुलवरिया लौट रहे थे। लेकिन अचानक तीनों लापता हो गए। इनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। हालांकि परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को भी मामले की सूचना नहीं दी गई थी। शनिवार शाम नंदलाल और उनके भतीजे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। उसके बाद से लोग तीसरी लाश को तलाश करने लगे थे।
विज्ञापन


रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि नंदलाल राय और उसके भतीजे लक्की का शव पानी में तैरता हुआ शनिवार को मिला था। रविवार को नंदलाल के बेटे मिथिलेश का शव भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला हादसे का है अथवा तीनों की हत्या की गई है, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें