फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे से क्षतिग्रस्त ट्रैक दुरुस्त; दिल्ली-हावड़ा मेन लाइन पर ट्रेन चली

Fri, 13 Oct 2023 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Rail Accident : दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में पुनर्बहाली कार्य करते हुए आज प्रातः 08.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है।  13209 पटना-डीडीयू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के बदले अब अपने नियमित मार्ग से जाएगी।
विज्ञापन
रघुनाथपुर में अपलाइन पर परिचालन शुरू कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना रेलखंड पर बक्सर के रघुनाथपुर के पास जिस ट्रैक (डाउनलाइन) पर नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी, उस ट्रैक की मरम्मत हो गई। रेलवे के करीब 300 कर्मी इस काम में लगे थे। शुक्रवार सुबह में पहले अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। शाम तक डाउन लाइन को भी दुरुस्त कर दिया गया। डाउन लाइन से भी ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर में पुनर्बहाली कार्य करते हुए आज प्रातः 08.10 बजे अप लाइन को परिचालन हेतु फिट कर दिया गया है। शाम में डाउन लाइन को भी परिचालन के लिए फिट कर दिया गया। डाउन लाइन शुरू होने के बाद अब दिल्ली-पटना-हावड़ा की ट्रेन गुजर सकती है। अप लाइन शुरू होने से हावड़ा-दिल्ली-पटना की ट्रेन गुजरने लगी थी। 

विज्ञापन




आज सुबह 13209 पटना-डीडीयू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग के बदले अब अपने नियमित मार्ग से चली। अपलाइन में यह ट्रेन सुबह 10: 14 बजे गुजरी। रघुनाथपुर रेलवे ट्रैक पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि, 13209 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन सबसे पहले रघुनाथपुर से अप लाइन में निकाला गया है। डाउन लाइन को भी चालू करा दिया गया है। 


अब तक 95 ट्रेनों का रूट चेंज, 31 कैंसिल
यह हादसा बुधवार रात 9:35 बजे हुई थी। गुरुवार को इस अप और डाउन लाइन ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ। शुक्रवार को अपलाइन बन गई। ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया। हादसे के कारण अब तक 95 ट्रेनों को रूट चेंज कर चलाया गया है। वहीं 31 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। सूत्रों का मानना है कि ट्रैक में क्रैक आने की वजह से यह हादसा हुआ। रेलवे सूत्रों की मानें तो जिस ट्रैक पर हादसा हुआ, उसे पूरी तरह से क्लियर करने में 2 दिन का समय लग सकता है। सवा तीन से अधिक रेलवे कर्मचारी ट्रैक क्लियर करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


भीषण हादसे ने ली थी चार लोगों की जान
बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी हो गई थी। ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई थी। अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें