फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrah: भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत, बच्चे-बूढ़े को सबसे ज्यादा रखना पड़ेगा ध्यान

Thu, 18 Apr 2024 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Arrah: आरा शहर में आज गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सड़कों में भीषण गर्म हवा की वजह से लोग गमझी, छाता लेकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने बढ़ाई शहरवासियों की मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में लगातार गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने भी लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ने वाला है। 

वहीं अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल दिन के तापमान की वजह से आरा शहर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग गन्ने का जूस, सत्तू पानी, आम का जूस, खीरा और ककरी को खाने पीने में सेवन कर रहे हैं।

विज्ञापन


राहगीरों ने बताया कि अपने काम की वजह से दिनभर सड़कों पर ही घूमना फिरना पड़ता है। गर्म हवा की वजह से बहुत परेशानियां होती है। ऐसे में ज्यादा लिक्विड का सेवन करना पड़ता है। गन्ने का जूस पीना पड़ता है तो कभी सत्तू का रस पीते है। गर्म हवा भी चल रही है। ऐसे में सचेत रहना पड़ता है। वहीं शहर में गर्म हवा लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही है।

धूप की वजह से तबियत खराब
वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी के डॉक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि गर्म हवा चल रही है। बहुत ऐसे मरीज भी आ रहे हैं जिनकी तबीयत धूप की वजह से खराब हो रही है। उनको पेट में दर्द, उल्टी, लूज मोशन हो रहा है। ऐसे में लोगों को बिना वजह घर से नहीं निकलना चाहिए। सबसे ज्यादा ध्यान बच्चे और बूढ़े लोगों पर देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें