फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जदयू कार्यालय चक दे इंडिया का पोस्टर लगते ही हटवा दिया गया, इन दो बड़े चेहरे की तस्वीर ही गायब थी

Wed, 06 Sep 2023 07:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के कार्यालय के एक हॉल में जब यह पोस्टर लगा तो इसमें लिखा था कि "जीतेगा इंडिया", "चक दे इंडिया"। पोस्टर सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत सभी प्रमुख नेताओं की तस्वीर इसमें दिख रही थी।
विज्ञापन
जदयू कार्यालय से पोस्टर हटाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों को एकजुट करने में अगुवा की भूमिका निभाने वाले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ऑफिस में एक पोस्टर लगा। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पोस्टर लगने के साथ ही उतरवा दिया गया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आदेश पर पोस्टर हटाया गया। पोस्टर हटाए जाने का कारण भी चौंकाने वाले ही हैं। दरअसल, विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता की तस्वीर इस पोस्टर में लगाई गई लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब थी। 
विज्ञापन


पोस्टर में लिखा था जीतेगा इंडिया
जदयू के कार्यालय के एक हॉल में जब यह पोस्टर लगा तो इसमें लिखा था कि "जीतेगा इंडिया", "चक दे इंडिया"। पोस्टर सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत सभी प्रमुख नेताओं की तस्वीर तो दिख रही थी लेकिन महागठबंधन के दो अहम चेहरे नहीं दिखे। इसके बाद जैसे ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व को इस बात की भनक लगी तो फौरन फोस्टर लगवा दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें