फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siwan News: अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव, मौके पर आला अधिकारी पहुंचे, पुलिस बल तैनात

Thu, 04 Jan 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: सीवान के बसंतपुर में अवैध निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल प्रशासन ने निर्माण कार्य को रूकवा दिया है।
विज्ञापन
मजार निर्माण को लेकर दो समुदाय में तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नन्द गांव में स्थित एक मजार का निर्माण करवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि जहां मजार है, उसी जगह पर छठ घाट भी बना हुआ है। जब एक पक्ष के लोगों द्वारा मजार की चहारदीवारी का काम कराया जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और कार्य करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। जिसके बाद मामले के सूचना पाकर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


क्या है विवाद
दरअसल, एक पक्ष का ये कहना है कि यहां हजारों वर्ष पुराना एक छोटा सा मजार है, इसके साथ ही यहां छठ घाट भी पूजा के दौरान बनता चला आ रहा है। यहां दोनों पक्षों के लोग मिलकर प्रेम मोहब्बत से रहते हैं। उनका कहना है कि मजार काफी वर्षों पुराना हो चुका है। जिसपर अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इसलिए इस मजार की चहारदीवारी करवाई जा रही थी। हालांकि जैसे निर्माण कार्य शुरू किया गया, तभी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा इसको लेकर आपत्ति जताई गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया।

क्या कहती है पुलिस
बता दें कि मजार पर चहारदीवारी के निर्माण कार्य के लेकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जहां मजार का कार्य कराया जा रहा था, वह सरकारी जमीन है। लेकिन दोनों पक्षों के लोग बहुत दिनों से वहां पूजा पाठ करते चले आ रहे हैं। फिलहाल निर्माण अवैध था, इसलिए इसपर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें