फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजप्रताप ने फोन कर दी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई, घर वापसी के लिए रखी ये शर्त

Fri, 09 Nov 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। हालांकि वो अभी भी अपने घर वापस आने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


अपने ही परिवार से नाराज चल रहे तेजप्रताप यादव ने घर वापसी के लिए एक शर्त रखी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो घर तभी आएंगे जब विपिन, नागमणि और ओमप्रकाश को घर से दूर किया जाएगा। उनका कहना है कि ये सभी लोग उनके दोस्तों के साथ मारपीट करते हैं और घर में झगड़ा लगाने का काम करते हैं। 

'माता-पिता के चरणों में ही संपूर्ण तीर्थ' 

तेजप्रताप ने लालू और राबड़ी को लेकर भी कहा कि माता-पिता के चरणों में ही मेरा संपूर्ण तीर्थ है, लेकिन उन्हें भी मेरी बात समझनी होगी। उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाया कि मेरे साथ हो रहे दुर्व्यवहार को मेरे माता-पिता भी जानते हैं, लेकिन फिर भी वो मेरा साथ नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा पक्ष समझना चाहिए और साथ देना चाहिए। 
विज्ञापन


तेजप्रताप ने खुद को बताया कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन 

पहली बार अपने भाई तेजस्वी के जन्मदिन पर उनसे दूर हुए तेजप्रताप ने भावुक होते हुए कहा कि वो मेरा अर्जुन है और मैं उसका कृष्ण। मैं हमेशा उसकी रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पर कोई भी मुसीबत आने से पहले उसे मुझसे होकर गुजरना होगा।   

राबड़ी इस बार नहीं करेंगी छठ 

तेजप्रताप के घर पर नहीं होने से दुखी उनकी मां राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी। उन्होंने घोषणा की है कि जब उनके दोनों बेटे घर पर रहेंगे, तभी वो छठ करेंगी। उन्होंने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई भी दी है और दोनों भाईयों को मिलकर रहने की सलाह दी है। 

ऐश्वर्या से तलाक के फैसले पर अड़े तेजप्रताप 

तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के फैसले पर अड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि वो अपना फैसला नहीं बदलेंगे, क्योंकि उनका और ऐश्वर्या का कोई मेल नहीं है। उन्होंने कहा कि वो अभी सिर्फ मीठी-मीठी बातें कर रही हैं, लेकिन वो किसी भी कीमत पर उनके साथ रहने को तैयार नहीं हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें