बिहार के समस्तीपुर जिले में मिट्टी धंसने से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार छठ पर्व के लिए मिट्टी लाने गए करीब 18 लड़के मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए। घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर के नजीरपुर सुरहनिया पोखर की है।
हादसे में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव अभियान जारी है। उधर, घायलों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।