फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने योगी पर साधा निशाना, कहा कौन कहां से आया यह महत्वपूर्ण नहीं, गरीबी खत्म करना अहम

Fri, 23 Oct 2020 02:38 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पटना
विज्ञापन
Tejashwi yadav - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन कहां से आया, यह महत्वपूर्ण नहीं है। बिहार के लिए बेरोजगारी और गरीबी का मुद्दा महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


भाजपा के घोषणापत्र पर बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के पास बिहार चुनाव में कोई चेहरा नहीं है, इसलिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को घोषणापत्र जारी करने के लिए खुद आना पड़ा। अब जबकि वह यहां पर हैं तो सीतारमण जी को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया। उन्होंने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 साल शासन करने के बाद भी उन्हें समझ नहीं आया कि बजट में क्या प्रावधान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें