फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejaswi Yadav : NDA के नेताओं पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, कहा- दारू और बालू में सभी हैं मस्त

Thu, 09 Apr 2026 04:59 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए बिहार में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, खराब स्वास्थ्य सेवाओं, बेरोजगारी और गरीबी का मुद्दा उठाया। फारबिसगंज हत्याकांड का जिक्र कर उन्होंने सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोलते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल सरकार बनाने की राजनीति में व्यस्त है, जबकि राज्य का पूरा सिस्टम चरमरा चुका है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पोस्टर पर मची रार, किसी ने लगाया तो किसी ने फाड़ दिया पोस्टर; सम्राट के नाम पर क्यों है हंगामा

तेजस्वी यादव ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है। मरीजों को इलाज, दवाएं और यहां तक कि स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने फारबिसगंज में दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने सरकार की पोल खोल दी है। उनके अनुसार, एक व्यक्ति का सिर काटकर आरोपी खुलेआम घूमता रहा और बाद में मृतक के परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हुए, राज्यसभा में अकेले ही शपथ लेने से पहले क्या करेंगे?

उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में प्रशासन कहां है? कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरेआम हत्याएं हो रही हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में लगे हैं। किसानों की समस्या उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार मदद नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन सभी क्षेत्र चौपट हो चुके हैं।

विज्ञापन

नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है, जहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। उन्होंने बेरोजगारी, गरीबी और पलायन को भी गंभीर मुद्दा बताया। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, ठेकेदारों और यहां तक कि मंत्रियों तक को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है और प्रशासनिक अराजकता चरम पर है। अंत में उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र या भाजपा के बड़े नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं और कहा कि बिहार की छवि देशभर में खराब हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें