फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में जमीन के लिए जंग, जेडीयू नेता पर पार्षद पति का हाथ तोड़ने का आरोप; मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 09 Apr 2026 04:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा के परवलपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडों से हुए हमले में वार्ड पार्षद पति समेत कई लोग घायल हुए। जेडीयू नेता पर आरोप लगा है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मर्दन बिगहा के पास गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

इस झड़प में नगर पंचायत के गौरवानगर वार्ड पार्षद निभा कुमारी के पति चितरंजन प्रसाद सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में गेहूं कटवा रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चितरंजन प्रसाद का दाहिना हाथ टूट गया।

विज्ञापन


पढ़ें: गला काटने वाले की भी हत्या, दो समूहों के बीच तनाव; अररिया में किस बात पर शुरू हुआ कत्लेआम?

घायल चितरंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से आया था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस हमले में सुजीत कुमार, पप्पू प्रसाद और सन्नी कुमार भी घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज परवलपुर स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से चितरंजन प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें