फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के योग पर तेजस्वी यादव ने यूं कसा तंज, मंत्रियों को दिया चैलेंज

Wed, 22 Jun 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां देशभर में योग को एक महापर्व की तरह मनाया जा रहा था वहीं बिहार के सरकारी कार्यक्रमों से यह नदारद रहा। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बजाय विश्व संगीत दिवस मनाने पर जोर दिया। इसको लेकर सरकार की आलोचना हुई तो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल लिया। इसके लिए उन्होंने सहारा लिया पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक पुरानी तस्वीर का, जिसमें वह शीर्षासन करते दिख रहे हैं। तेजस्वी ने इसके बहाने मोदी सरकार के मंत्रियों को खुला चैलेंज भी दे डाला।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किसी भी तरह के आयोजन से किनारा ही रखा था। इसे राजनीतिक प्रतिद्वंदता से जोड़ते हुए राज्य सरकार की आलोचना की जा रही थी। इस मुद्दे पर ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सरकार का पक्ष रखते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- हम तहेदिल से और नियमित रूप से रोज योग करते हैं लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए इसका प्रदर्शन नहीं करते। हम इसका बायकॉट क्यों करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा- मेहनतकश, कमजोर और खेतिहर वर्ग के लोग दिन-रात अपने पसीने की बूंदों से सूरज की तपिश को ठंडा करते हैं। वो हर सांस में योग करते हैं दिखावा नहीं। इसके अलावा तेजस्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह शीर्षासन करते दिख रहे हैं। इसी तस्वीर के बहाने तेजस्वी ने मोदी के मंत्रियों पर तंज कसते हुए चुनौती दी कि "क्या कोई केंद्रीय मंत्री इस तरह योग कर सकता है।" "अगर आप रोजाना अभ्यास नहीं करते हैं तो यह पाखंड क्यों।" तेजस्वी के इस ट्वीट को उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी री ट्वीट किया।
विज्ञापन

Can any of d Central Cabinet Ministr do this yoga?Challenge! If u r nt a regular practitioner thn why all hypocrisy pic.twitter.com/7MRXSZIlPV— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 21, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें