फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने दी क्रिसमस की बधाई: यूजर ने लिखा- रेचल भाभीजी ने ट्वीट लिखा है क्या?

Sun, 26 Dec 2021 08:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी बहू का नाम बदलकर रेचल की बजाए राजश्री कर दिया है। क्रिसमस मनाने के लिए तेजस्वी यादव रेचल के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्रिसमस पर अंग्रेजी में 'Merry Christmas' का बधाई संदेश का ट्वीट कर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ट्विटर पर यूजर्स ने लिखा- क्या ये संदेश रेचल भाभीजी ने लिखा है क्या? एक अन्य ने लिखा 'तुम क्रिश्चियन हो क्या'? तीसरे यूजर ने तो तेजस्वी यादव को तुलसी पूजन की सलाह दे दी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने पिछले माह रेचल से शादी की है। रेचल ईसाई समुदाय की हैं। बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी बहू का नाम बदलकर रेचल की बजाए राजश्री कर दिया है। क्रिसमस मनाने के लिए तेजस्वी यादव रेचल के साथ दिल्ली पहुंचे हैं, वहीं से उन्होंने ट्वीट कर बधाई दी। 

देखिए कैसे कैसे ट्वीट किए गए

  • एक अन्य यूजर ने पूछा, 'तुम क्रिश्चियन हो का? 
  • यह भी पूछा गया कि 'तेजु भईया रेचल भौजी के आते ही उन कर त्योहार मनाने लगे और अपना धर्म नहीं भुलने की सलाह दी'। 
  • 'तेजस्वी भैया सच बोलिएगा यह जो आपने किसमिस डे के ऊपर लिखा है यह भाभीजी ने देखा है ना, क्योंकि इस मेथड से आपने कभी नहीं लिखा।'
    विज्ञापन

     
तेज प्रताप ने भी मनाया क्रिसमस
उधर, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया। तेज प्रताप ने केक काटा। हां, कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे तेज प्रताप तिलक लगाना नहीं भूले। तेजस्वी व तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्या ने भी क्रिसमस मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें