फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति जनगणना: सीएम नीतीश को तेजस्वी ने दिया 48-72 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- देर करने की तिकड़में बहुत हुईं

Tue, 10 May 2022 11:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जाति जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर देर करने का आरोप लगाया और मुलाकात करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके जातियों के राज्य विशिष्ट सर्वे के दावे पर देरी करने के तरीके अपनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तेजस्वी ने उन्हें प्रक्रिया को गति देने के लिए 48 से 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश करूंगा और अगर मुख्यमंत्री ने बातचीत करने के लिए समय नहीं दिया या बातचीत के दौरान वह मजबूर नजर आए तो विपक्ष अपनी आगे की कार्रवाई तय करेगा। 

राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है जिनसे मैं 48 से 72 घंटों के बीच मिलना चाहता हूं। अगर वह मुझसे मिलने से इनकार करते हैं या मजबूरी दिखाते हैं तो विपक्ष उसी के अनुसार अपने आगे के कदम तय करेगा।
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या राज्य सरकार इसलिए निर्णय नहीं ले पा रही क्योंकि दिल्ली की तरह बिहार में भी भी नागपुर (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ही एजेंडा निर्धारित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें