तेजस्वी यादव ने 18 जुलाई को दावा किया था कि भाजपा नेता नित्यानंद राय ने उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। यह वाकया उस वक्त का है, जब तेजस्वी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तुलना एक मूर्ति से की थी।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी झूठ बोला है। दरअसल, हाल ही में तेजस्वी ने दावा किया था कि नित्यानंद राय उनके संपर्क में है और जल्द ही राजद में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष ने झूठ का सहारा लिया। उन्होंने भ्रम पैदा किया। उनका मकसद सिर्फ अपना फायदा करना था, लेकिन उन् यह नहीं भूलना चाहिए कि बिहार में जदयू-भाजपा एकजुट है। हमारा एनडीए गठबंधन एकजुट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने 18 जुलाई को दावा किया था कि भाजपा नेता नित्यानंद राय ने उनकी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। यह वाकया उस वक्त का है, जब तेजस्वी ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तुलना एक मूर्ति से की थी।
विज्ञापन
तेजस्वी के इस बयान के बाद नित्यानंद राय ने नाराजगी जाहिर की थी। जब पत्रकारों ने इस बारे में तेजस्वी से पूछा तो उन्होंने कहा था कि उनके बारे में बात ही न करें। मंत्री बनने से पहले वह मुझसे मिले थे और मेरी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी।