फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील लाइफ में लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप बने बिहार के मुख्यमंत्री

Tue, 26 Apr 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पटना
विज्ञापन
tej pratap yadav - फोटो : pti
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे भले ही बिहार में उपमुख्यमंत्री हों, लेकिन उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा संभाल रहे तेज प्रताप को सीएम बनने का सौभाग्य रियल में नहीं, बल्कि रील लाइफ में मिला है।
विज्ञापन


दरअसल तेज प्रताप आनेवाली फिल्म अपहरण उद्योग में मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखेंगे। पटना से दूर राजगीर में रविवार को हुई फिल्म की शूटिंग के दौरान तेज प्रताप बेधड़क डायलॉग बोलते दिखे।

अब किसी का अपहरण नहीं होगा और बिहार में नहीं चलेगा अब अपहरण उद्योग, जैसे संवाद वह कैमरे के आगे काफी सहज रूप से बोलते दिखे। फिल्म के रोल के मुताबिक अपहरण के बाद हो रहे हंगामे के बीच सीएम के रूप में तेज प्रताप का आगमन होता है, जो भीड़ को शांत कराने के बाद लड़के की बरामदगी का आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन


तेज प्रताप ने कहा कि फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर वह संतुष्ट हैं। तेज प्रताप ने कहा कि इस फिल्म में उन्हें अच्छा और सकारात्मक रोल मिल रहा था, इसलिए वह तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से बिहार की छवि को लेकर लोगों का भ्रम दूर होगा। बहुत जल्द पटना में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें