फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: शादी में किस तरह प्रताड़ित हुआ उसकी कई वीडियो क्लिप्स मौजूद, तेज प्रताप ने भावुक होकर सुनाई आपबीती

Tue, 19 Jul 2022 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद विधायक ने कहा कि पिछले चार साल से वह जो झेल रहे हैं, उसे कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि उनके ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। करोड़ों की रकम मांगी जा रही है।
विज्ञापन
राजद नेता तेज प्रताप यादव - फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद नेता व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप मंगलवार को एक बार फिर चर्चा में आए हैं। दरअसल  अपने वैवाहिक विवाद को लेकर मंगलवार को वह सोशल मीडिया पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने बेहद भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाई। तलाक के मुद्दे पर मीडिया कवरेज को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। तेज प्रताप ने मीडिया से अनुरोध किया कि मामला कोर्ट में है, इसे पब्लिक डोमेन में लाने का काम न करें। 
विज्ञापन


इस दौरान राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे ने यह भी कहा कि मैं अपने माता-पिता, भाई बहनों के साथ हुए शारीरिक और मौखिक शोषण को साबित करने के लिए अनगिनत वीडियो क्लिप और अन्य सबूतों के साथ सामने आ सकता हूं। 

2018 में शादी के बंधन में बंधे थे तेज
तेज प्रताप यादव मई 2018 में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती एश्वर्य राय के साथ के बंधन में बंध गए थे। लेकिन उनका रिश्ता छह महीने से भी कम समय तक चला और अब मामला कोर्ट में है। 
विज्ञापन


'चार साल से जो झेल रहा, उसे कोई नहीं समझ सकता'
राजद विधायक ने कहा कि पिछले चार साल से वह जो झेल रहे हैं, उसे कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा कि उनके ससुराल वालों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। करोड़ों की रकम मांगी जा रही है। उनके पिता लालू यादव  से लेकर मां राबड़ी देवी तक को गालियां दी जा रही हैं। उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की साजिश चल रही है। 

'कई वीडियो क्लिप्स मौजूद, लड़की को बदनाम नहीं करना चाहता'
तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि उनके पास भी ससुराल वालों के खिलाफ कई सबूत हैं। उन्होंने कई वीडियो क्लिप भी रखे हुए हैं लेकिन मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है, जो एक लड़की हैं। इसलिए वह किसी हाल में एश्वर्य को बदनाम नहीं करना चाहते। इसी का लिहाज करते हुए वह इन चीजों का खुलासा नहीं कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि ससुराल वाले ये सब नहीं सोचते, वो उनके माता-पिता, बहन और भाई को  लगातार निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


'पर्सनल चीजों की न करें रिपोर्टिंग'
तेज प्रताप यादव का उनकी पत्नी से तलाक का मामला पहले फैमिली कोर्ट से शुरू हुआ था। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान इस पर मीडिया रिपोर्टिंग करने को लेकर रोक  लगा दी गई थी। लेकिन जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो सुनवाई के साथ-साथ मीडिया में खबरें आनी शुरू हुईं। तेज प्रताप इसी बात को लेकर नाराज हैं। उन्होंने भावुक होकर मीडिया के लोगों से अपील की है कि इन व्यक्तिगत चीजों की रिपोर्टिंग न करें, वह बेहद परेशान हैं। पिता  लालू यादव की तबीयत भी खराब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें