फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में फैमिली ड्रामा: तेज प्रताप का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, बोले- चार-पांच लोग लालू को पटना नहीं आने दे रहे

Sat, 02 Oct 2021 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेज प्रताप ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा कि कुछ लोग राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। मैं उनका सपना पूरा नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लालू यादव के परिवार और पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने भाई एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। तेज प्रताप का आरोप है कि तेजस्वी ने उनके पिता लालू को बंधक बनाकर रखा है। हालांकि, उन्होंने तेजस्वी का नाम तो नहीं लिया, इशारों-इशारों में उन्होंने बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चार-पांच राजद प्रमुख को पटना आने नहीं दे रहे हैं। जेल से निकले करीब साल भर हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें एक बार भी पटना नहीं आने दिया गया है। उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

विज्ञापन


राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना
दरअसल, तेज प्रताप अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को बोल रहे थे। उन्होंने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी निशाने पर लिया और कहा कि कुछ लोग राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। मैं उनका सपना पूरा नहीं होने दूंगा। 

लालू से बात भी की
उन्होंने कहा कि मैंने पिताजी से बात की। उनसे पटना चलने को कहा। पहले हमारे घर का दरवाजा खुला रहता था। आप आउटहाउस में बैठे रहते थे और जनता से मिलना-जुलना होता था, लेकिन अब क्या हो रहा है। रस्सा लगा दिया गया है। जनता हमसे दूर हो गई है।
विज्ञापन




तेजस्वी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
तेजप्रताप ने तेजस्वी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पार्टी में जैसा काम किया जा रहा है, उससे संगठन बढ़ेगा नहीं, बल्कि टूट जाएगा। इस तरह से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि पिताजी बीमार हैं, इसलिए मैं उन्हें कोई तनाव नहीं देना चाहता हूं। कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं। मैं ऐसा होने नहीं दूंगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें