फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े शिक्षिका से छिनतई: भगवानपुर में बैंक से निकाले 1.5 लाख छीनने को धकेला

Fri, 23 Dec 2022 03:26 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर के फरदो गोला रोड में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका से दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये छीन लिए। इस क्रम में शिक्षिका को धक्का देकर मुंह के बल गिरा भी दिया। शिक्षिका ने रेकी कर रहे युवक को पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
महिला शिक्षिका पुलिस को घटना की जानकारी देती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर के फरदो गोला रोड में बाइक सवार अपराधियों ने शिक्षिका से दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये छीन लिए। इस क्रम में शिक्षिका को धक्का देकर मुंह के बल गिरा भी दिया। भगवानपुर स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये निकालकर सड़क पार करने के दौरान शिक्षिका के साथ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पर्स छीनने के लिए गिराकर घायल किया
सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है। भगवानपुर अल्कापुरी की रहने वाली शिक्षिका अर्चना कुमारी ने बताया कि वह सरैया प्रखण्ड के रुपौली में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका हैं। उनके पति विकास कुमार आवास सहायक हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने ससुर के साथ भगवानपुर स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकासी करने के लिए पहुंची थीं। निकासी के दौरान एक युवक उन्हें बार-बार देख रहा था तो रुपये पर्स में रखकर हाथ से कसकर पकड़ लिया। बैंक से उनके बाहर निकलते समय पीछे से युवक भी फोन पर बात करते हुए आ गया। ससुर बाइक निकाल रहे थे तो वह सड़क पार करने लगीं। सड़क पार करने के दौरान ही बाइक सवार दो बदमाश आए और रुपये छीनने लगे। पर्स कसकर पकड़ने के कारण हाथ से नहीं छूटा तो बदमाशों ने झटका देकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और रुपये से भरा पर्स लेकर भाग निकले। गिरने से शिक्षिका घायल भी हो गईं।

रेकी कर रहे युवक को खुद दौड़कर पकड़ा
शिक्षिका ने बताया कि बदमाश बाइक से तेज रफ्तार में पताही की ओर निकल गए। पर्स में रुपये के अलावा पायल और कुछ कागजात भी थे। उन्होंने कहा कि जो युवक बैंक में बार-बार देख रहा था, उन्हें उसपर शक हुआ। उन्होंने उसे दौड़कर बैंक से करीब 200 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बैंक से निकलते समय वह जिन लोगों से बात कर रहा था, उनका भी रिकॉर्ड निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें