फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में छात्र को स्कूल में घुसकर मारा चाकू, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

Fri, 02 Aug 2019 12:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मनोज कुमार, एसएसपी मुजफ्फरपुर - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत बाड़ा जगन्नाथ में गुरुवार को एक हमलावर ने सरकारी स्कूल में घुसकर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक का नाम सूरज कुमार है, जो स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय की 7वीं कक्षा का छात्र था। मृतक की उम्र 14 साल बताई जा रही है। छात्र की हत्या से नाराज लोगों ने अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ मध्य विद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की।

पुलिस ने वारदात स्थल से एक मोटरसाइकिल जब्त की थी जो कि विकास की थी। गुरुवार की दोपहर विकास ने स्कूल पहुंचकर सूरज को चाकू मार दिया जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें