फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः जमानत मिली गुल मोहम्मद को, उसी नाम का दूसरा शख्स हो गया रिहा

Tue, 30 Jul 2019 05:33 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
विज्ञापन
सीवान जेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बिहार में सीवान प्रशासन की ओर से एक बड़ी चूक उस समय हो गई जब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिस कैदी को रिहा करना था उसके बदले में जेल प्रशासन ने उसी नाम के किसी दूसरे कैदी को छोड़ दिया। अब पुलिस उसकी तलाश में परेशान हो रही है। जमानत पाने वाले शख्स के वकील ने कहा कि ये पूरी तरह से कागजातों की गलती है, ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया। हम इसे लेखन की गलती कह सकते हैं।  

विज्ञापन




दरअसल, सीवान जेल में गुल मोहम्मद नाम के दो कैदी बंद थे जिसमें से आज अदालत ने एक गुल मोहम्मद को जमानत दी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उसके बदले किसी दूसरे कैदी को जेल से रिहा कर दिया जिसका नाम भी गुल मोहम्मद था।  

प्रशासन के अनुसार, पेशकार की गलती से रिलीज ऑर्डर जेल को भेज दिया गया था। अह अस व्यक्ति अभी भी जेल के अंदर बंद है और दूसरा फरार है। जेल से छोड़े गए कैदी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें