फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी का नीतीश पर वार, कहा- महागठबंधन में हमेशा के लिए रास्ते बंद

Wed, 27 Jun 2018 02:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद को नीतीश कुमार जैसे विश्वासघाती नेता का साथ मंजूर नहीं है।  कौन इस बात की गारंटी देगा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ दोबारा नहीं जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि जदयू को कभी महागठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का बंटाधार किया है और जनादेश का अपमान किया है। नीतीश कुमार विश्वासघाती आदमी हैं और उन्होंने बिहार के सभी लोगों को धोखा देने का काम किया है।

विज्ञापन


इस सवाल पर कि अगर कांग्रेस नीतीश को साथ लाती है तो राजद का क्या रुख रहेगा, तेजस्वी ने कहा कि आप ऐसा क्यों सोच रहे हैं। जदयू के नेता राहुल गांधी के बारे में क्या कहते हैं, क्या कांग्रेस को सुनाई नहीं देता है। जब राहुल गांधी मुझे लंच पर लेकर गए थे तब इनके प्रवक्ताओं ने कहा था कि ये दो भ्रष्टाचारियों का मिलन है।

क्या कांग्रेस के नेता ऐसी बातों को भूल चुके हैं। कांग्रेस को सभी बातों की जानकारी है। तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या बोल रहा है इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमारा कांग्रेस के साथ लंबे रिश्ते निभाने की बात हो रखी है। हम सब एक साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें