फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू के बाद रामविलास भी सीट बंटवारे को लेकर कूदे, कहा- जल्द निर्णय चाहते हैं

Tue, 26 Jun 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-रामविलास पासवान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को लोकसभा चुनाव के लिए उससे पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि सीट साझा के मुद्दे पर जल्द निर्णय आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि सीट साझा करने का मुद्दा जल्द ही हल कर लिया जाएगा। राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला उस समय एकबार फिर गरमाया जब जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं मामले में अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें