फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर; अधेड़ की मौत, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Jun 2023 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर रविवार को करीब 11 बजे ऑटो रिक्शा को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन पर सवार एक शख्स की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों का बारुण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में बरूआ पुल के पास रविवार को करीब 11 बजे ऑटो रिक्शा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर हुआ। इस हादसे में वाहन पर सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान फेसर थाना के मौलानगर गांव के रामचंद्र राम (50) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में मौलानगर गांव निवासी बिफनी देवी, तेतरी देवी और तारामुनी देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेने औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी यात्री एक शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर रोहतास जिले के बकनौरा जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर बारूण थाना क्षेत्र में बरूआ पुल के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क किनारे खड्डे में जा गिरा। इस हादसे में वाहन पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बारुण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बारूण थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें