होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी सिलसिले में डिब्रूगढ़/न्यूजलपाईगुड़ी-गोरखपुर और डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है-
1. गाड़ी सं. 05978/05777/05778/05977 डिब्रूगढ़-गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते)-
(i) गाड़ी संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर स्पेशल डिब्रूगढ़ से दो और नौ मार्च, 2023 (गुरुवार) को 19.25 बजे खुलेगी। यह शुक्रवार को 23.00 बजे समस्तीपुर और शनिवार को 01.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
(ii) गाड़ी सं. 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल गोरखपुर से चार और 11 मार्च, 2023 (शनिवार) को 17.00 बजे खुलेगी। यह 22.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए को रविवार को 11 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
(iii) गाड़ी सं. 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से छह और 13 मार्च, 2023 (सोमवार) को 15.00 बजे खुलेगी। यह मंगलवार को 01.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 06.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
(iv) गाड़ी सं. 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल सात और 14 मार्च, 2023 (मंगलवार) को गोरखपुर से 07.50 बजे खुलेगी। यह 12.20 बजे हाजीपुर रुकते हुए बुधवार को 21.15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल (इंदौर-बीना-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते)-
(i) गाड़ी सं. 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल तीन, 10 और 17 मार्च, 2023 (शुक्रवार) को डॉ. अंबेडकर नगर से 05.05 बजे खुलेगी। यह अगले दिन चार बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल चार, 11 और 18 मार्च, 2023 (शनिवार) को पटना से 07.20 बजे खुलेगी। यह अगले दिन 06.15 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।
इस प्रकार अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 29 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों से कुल 142 फेरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मुहैया कराई है।