फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मलमास मेला के अवसर पर पटना और राजगीर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 18 Jul 2023 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

राजगीर में चल रहे मलमास मेला के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल पटना और राजगीर के मध्य 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन चलायी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के राजगीर में चल रहे मलमास मेला के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल पटना और राजगीर के मध्य 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन चलायी जाएगी।

विज्ञापन


गाड़ी सं. 03250 पटना-राजगीर मलमास मेला स्पेशल 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन पटना से 10.35 बजे खुलकर 10.48 बजे राजेंद्रनगर, 10.56 बजे गुलजारबाग, 11.05 बजे पटना सिटी, 11.18 बजे बंकाघाट, 11.25 बजे फतुहा, 11.35 बजे खुसरुपुर, 11.44 बजे करौटा, 11.51 बजे टेकाबीघा, 12.01 बजे बख्तियारपुर, 12.16 बजे हरनौत, 12.27 बजे वेना, 12.42 बजे बिहारशरीफ, 12.51 बजे पावापुरी रोड, 13.00 बजे नालंदा और 13.13 बजे सिलाव रुकते हुए 13.40 बजे राजगीर पहुंचेगी।

गाड़ी सं. 03249 राजगीर-पटना मलमास मेला स्पेशल 19 जुलाई से 18 अगस्त तक प्रतिदिन राजगीर से 15.10 खुलकर 15.18 बजे सिलाव, 15.26 बजे नालंद, 15.36 बजे पावापुरी रोड 15.45 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे वेना, 16.09 बजे हरनौत, 16.35 बजे बख्तियारपुर, 16.43 बजे टेकाबीघा, 16.51 बजे करौटा, 17.00 बजे खुसरुपुर, 17.12 बजे फतुहा, 17.21 बजे बंकाघाट, 17.30 बजे पटना सिटी, 17.38 बजे गुलजारबाग और 17.46 बजे राजेंद्रनगर रुकते हुए 18.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मलमास मेला स्पेशल में शयनयान श्रेणी के सात कोच और साधारण श्रेणी के सात कोच होंगे। साथ ही यह पूर्णतः अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें