सम्राट जरासंध की पूजा करते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
एकदिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के ऐतिहासिक व पवित्र पावन भूमि पर मगध सम्राट जरासंध की स्मृति स्थल पर गुरुवार को जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। मगध साम्राज्य की राजधानी राजगीर में पहली बार राज्य सरकार के द्वारा जरासंध महोत्सव का आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा किया गया है। 5226 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एकदिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन किया गया।
पीपल वृक्ष के नीचे एक छोटा मंच बनाया गया
नीतीश कुमार द्वारा मगध सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण बाद उनके द्वारा परंपरागत ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों के द्वारा मुख्यमंत्री को सम्राट जरासंध की प्रतिमा और गदा भेंट किया गया। राजगीर में बनाये जा रहे जरासंध उद्यान व स्मारक का मुआयना मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर राजगीर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समारोह स्थल और निर्माणाधीन जरासंध स्मारक स्थल पर सुरक्षा की व्यापक प्रबंध थे। महोत्सव कार्यक्रम के लिए जरासंध मंदिर के सामने पीपल वृक्ष के नीचे एक छोटा मंच बनाया गया है। मंच के सामने दर्शकों को बैठने के लिए पंडाल बनाया गया है।