फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में छह लोग गिरफ्तार

Fri, 09 Apr 2021 04:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मधुबनी

सार

  • इन लोगों ने बनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मार्च को राजपूत जाति के पांच लोगों की हत्या कर दी थी
  • मीडिया ने इस हत्याकांड को क्षेत्र में दो जातियों ब्राह्मण और राजपूतों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताया था
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस ने पिछले महीने होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में छह लोगों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को मीडिया ने जातीय हिंसा तो विपक्ष ने नरसंहार करार बताया था।

विज्ञापन


मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश के मुताबिक हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रकाश झा समेत सभी छह आरोपियों को बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गावं से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इन लोगों ने बनीपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मार्च को राजपूत जाति के पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

मछली पकड़ने को लेकर हुए इस विवाद में मारे गए लोगों में चार भाई थे। मीडिया ने इस हत्याकांड को क्षेत्र में दो जातियों ब्राह्मण और राजपूतों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताया था। वहीं विपक्ष ने इसे नरसंहार बताते हुए नीतीश सरकार को घेरा था। राजद ने आरोप लगाया था कि पुलिस हत्यारों को बचा रही है। हत्यारे भाजपा के एक प्रभावशाली नेता के संरक्षण में मौज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें