बिहार के भोजपुर जिले के एक गांव में विवाह कार्यक्रम के दौरान आयोजित किए गए नाच कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली का शिकार मंच पर नाच रही डांसर बन गई। जानकारी के अनुसार डांसर की दाहिनी बांह में गोली लगी है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के दावां गांव की है।
घटना के तुरंत बाद जख्मी डांसर को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल डांसर छत्तीसगढ़ के चिचोला गांव की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल उसे आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भेजपुर जिले के दांवा गांव के रहने वाले मोहम्मद ए रहमान की बेटी की शादी थी। इस दौरान नाच का आयोजन भी किया गया था। इसी दौरान किसी ने गोली चला दी जो नाच रही डांसर को जा लगी। डांसर की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।