फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार राज्य खाद्य निगम पर ठेकेदार के प्रतिनिधि पर चली गोली; पंचायत शिक्षक पर हमला करवाने का आरोप

Fri, 22 Dec 2023 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Crime: नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस जब मौके पर गई तो न ही गोली का खोखा बरामद हुआ और न कहीं वैसा साक्ष्य ही मिला कि गोली चली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को पहुंचाया सदर अस्पताल सीवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में टेंडर डालने के विवाद में एक व्यक्ति पर गोली चल गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पंचायत शिक्षक पर उक्त पीड़ित व्यक्ति पर गोली चलवाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान के निराला नगर में स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के कार्यालय पर टेंडर कर्मी ठेकेदार प्रभुनाथ चौधरी के प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार तिवारी किसी काम को लेकर गए हुए थे। उसी दौरान अचानक आए तीन अपराधियों ने दुर्गेश कुमार तिवारी की पहले पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली दुर्गेश कुमार तिवारी की कनपटी के पास से गुजर गई और नहीं लगी। इसके बाद दुर्गेश कुमार तिवारी भागते हुए कार्यालय के अंदर गए और मुख्य द्वार बंद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना नगर थाने पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट से घायल हुए दुर्गेश कुमार तिवारी को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
वहीं, पीड़ित दुर्गेश कुमार तिवारी ने बताया कि वह पहले पुष्पेंद्र कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पिता कामेश्वर सिंह के यहां चार साल तक काम कर चुका है। पुष्पेंद्र कुमार बाबू के भटकन नरेंद्रपुर आंदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह पेशे से पंचायत शिक्षक भी हैं। दुर्गेश ने कहा कि अब उनके यहां से हटकर उसने टेंडर के लिए अप्लाई किया है, जिसका विरोध पुष्पेंद्र कुमार सिंह लगातार कर रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि उसको धमकी भी दे रहे थे और आज उन्होंने ही गोली चलवाई है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन

 
सीवान के निराला नगर में बिहार राज्य खाद्य निगम के कार्यालय पर हुई गोलीबारी को लेकर नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस जब मौके पर गई तो न ही गोली का खोखा बरामद हुआ और न कहीं वैसा साक्ष्य ही मिला कि गोली चली है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। टेंडर का विवाद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें