फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 5 लाख में शूटरों ने भूसा व्यवसायी हत्याकांड को दिया था अंजाम; बेटे की मौत के शक में पार्टनर को मरवाया

Sat, 23 Sep 2023 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Crime: नालंदा में पुलिस ने भूसा व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। मामले में चार अप्राथमिकी अभियुक्त हथियार समेत गिरफ्तार किए गए हैं। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों का छबिलापुर थाना और सीमावर्ती थाना में भी आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा के छबिलापुर थाना क्षेत्र में 22 अगस्त की रात अज्ञात बदमाशों ने भूसा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने शनिवार को छबिलापुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि छबिलापुर थाना अंतर्गत पटेल नगर खरजमा निवासी अजय कुमार की हत्या अज्ञात अपराधियों ने दरगाही खंधा में 22 अगस्त की रात गोली मारकर कर दी थी। उसके बाद मृतका की पत्नी विभा देवी ने छबिलापुर थाने में कांड दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा एसपी के द्वारा डीएसपी राजगीर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मानवीय जांच कर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर कांड का खुलासा कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले कांड के चार अभियुक्तों को घटना के वक्त उपयोग में लाए गए हथियार और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी नालंदा और गया जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी संतोष प्रसाद का बेटा धीरज कुमार, छबिलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर खरजमा गांव निवासी दिवंगत केश्वर महतो का बेटा साधु शरण महतो, राजगीर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी दिवंगत रामानंदन यादव का बेटा रामप्रवेश प्रसाद और गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के रामजी प्रसाद का बेटा सुजीत कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


पूर्व के पार्टनर ने की हत्या की प्लानिंग
छबिलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय कुमार के पूर्व सहयोगी साधु शरण महतो के बेटे की सड़क हादसे में फरवरी महीने में नीमचक बथानी में मौत हो गई थी। साधु शरण महतो को संदेह था कि उसके बेटे का एक्सीडेंट अजय कुमार ने ही करवाया है। इसके बाद 20 हजार रुपये में साधु शरण ने दो कट्टे और कारतूस खरीदे और पांच लाख रुपये में दो शूटर रामप्रवेश और सुजीत कुमार को भाड़े पर लिया। घटना के दिन तेज बारिश हो रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार मोबाइल, दो देशी कट्टे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के अलावा छबिलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, राजगीर थानाध्यक्ष अभय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार एवं राजगीर/छबिलापुर थाना की सशस्त्र पुलिस बल शामिल रही। डीएसपी ने बताया कि कांड में गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तों का छबिलापुर थाना और सीमावर्ती थाना में भी आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें