भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी बिहार विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों के अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं दाखिल किया था।
हुसैन ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा खाली की गई सीट से नामांकन दाखिल किया, जबकि सहनी ने पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा द्वारा बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था।
विधान परिषद का प्रमाण पत्र मिलने के बाद शहनवाज हुसैन ने ट्वीट किया कि बिहार विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हर्ष महसूस कर रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का हृदय से आभारी हूं।
शहनवाज ने लिखा कि 1986 से मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। जो भी जिम्मेदारी मिली, अब तक बखूबी उसका निर्वहन करता रहा हूं। आगे भी पार्टी के भरोसे को कायम रखने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा।