फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, 26 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2013 03:13 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने मंगलवार को पटना के दो रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने गई घाट के पास इन दोनों रेस्टोरेंट में से 26 कॉल गर्ल्स समेत 58 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि एक पुलिस टीम ने आलमगंज थाना क्षेत्र के रेस्टोरेंट से 26 युवतियों और 32 पुरुषों को गिरफ्तार किया। उनमें रेस्टोरेंट का एक मैनेजर भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि छापे के दौरान युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में भी वहां पर छापा मारा गया था लेकिन उस समय रेस्टोरेंट का मैनेजर फरार हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आलमगंज थाना के दारोगा को स्थानीय लोगों ने कई बार सेक्स रैकेट के बारे में शिकायत की थी लेकिन वह शिकायतों को नजर अंजदाज करता रहा। इस पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें