फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bihar: ओवरलोडिंग से पटना के जेठुली घाट पर हादसा, गंगा में डूबी बारातियों से भरी स्कॉर्पियो

Mon, 04 Jul 2022 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 बिहार के पटना में गंगा नदी में स्कार्पियो डूबने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में बैठे चार लोग किसी तरह से वाहन का गेट खोल कर बाहर निकल गए थे जबकि दो लोगों के लापता होने की खबर है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फलुहा नदी थाना क्षेत्र के जेठुली घाट पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नाव पर लोड स्कॉर्पियो गाड़ी फिसलकर गंगा में जा गिरी। मामला रविवार शाम सात बजे का बताया जा रहा है। यह स्कॉर्पियो बारातियों से भरी थी और नाव पर लोड होकर दियारा क्षेत्र के रामपुर गांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे चार लोग किसी तरह से वाहन का गेट खोलकर बाहर निकल गए थे जबकि दो लोगों के लापता होने की खबर है। जानकारी के बाद फतुहा पुलिस मौके पर पहुची। उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने गंगा में लापता लोगों की तलाश करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जेठुली घाट पर और स्थानीय प्रशासन में अफरातफरी मच गई। फतुहा के डीएसपी राजेश कुमार मांझी और अन्य पुलिस अधिकारी जेठुली घाट पहुंचे और स्कॉर्पियो व लापाता लोगों की खोज शुरू कर दी। गंगा में लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया। लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

गंगा पार करने के लिए नाव पर सवार होकर जा रहीं थी गाड़ियां
बताया जा रहा है कि बारात पटना के नवरत्नपुर से दियारा क्षेत्र के रामपुर गांव जा रही थी। बारात में कई छोटी गाड़ियां भी थी। दूल्हे की गाड़ियों के साथ-साथ सभी गाड़ियों को बारी-बारी से नाव से गंगा पार कराया जा रहा था। दो-तीन वाहनों को नाव पर लोड कर गंगा पार भी पहुंचा दिया गया था। इसके बाद एक नाव पर बारात की एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो के साथ-साथ कई मोटरसाइकिल को भी लोड कर दिया। जिससे संतुलन सही नहीं होने के कारण स्कॉर्पियो फिसलकर गंगा में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कच्चीदरगाह के पीपा पुल को भी खोल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें