फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कल से खुलेंगे स्कूल, बारिश के कारण बदले मौसम से खत्म हुई बढ़ी हुई गर्मी छुट्टी

Thu, 29 Jun 2023 03:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

School News : बिहार में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब खुल जाएंगे। घोषित गर्मी छुट्टी के बाद भी लू जैसे हालात के कारण संबंधित डीएम के आदेश पर स्कूल बंद रह रहे थे। 
विज्ञापन
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब जाकर खत्म होगा। लगभग सभी जिलों के जिलाधिकारी स्कूल बंद करने की तारीख बढ़ाने का आदेश नहीं जारी कर रहे हैं। ऐसे आदेश नहीं आने का मतलब है कि स्कूल अपने हिसाब से अब खुल सकते हैं। भीषण गर्मी से राहत और पांच-छह जिलों को छोड़कर हर जगह अच्छी बारिश हो जाने के कारण स्कूल खुल रहे हैं।

विज्ञापन


भीषण गर्मी की वजह से पटना डीएम से स्कूल को बंद के दिए थे आदेश 
पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 28 जून तक बंद रखने का आदेश दिया था। इससे पहले भीषण गर्मी को देखते हुए 19 जून से 24 जून तक स्कूल बंद किए गए थे। पटना डीएम  के आदेशानुसार प्री स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों के पठन-पाठन को तत्कालीन बंद कर दिया गया था । इसको लेकर सभी अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई विद्यालयों के प्राचार्यों को सख्त आदेश दिए गये थे कि अगर डीएम के आदेशों की अवहेलना की गई तो प्रशासन उन पर कड़ी कार्रवाई करेगा।

पटना के मौसम का यह था हाल 
पटना और पूरे प्रदेश में उमस और लू जैसे हालत में पिछले दो दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन विगत दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश की वजह से मौसम में नमी आ गई है जिस वजह से पटना समेत पुरे प्रदेश के लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं। अब मौसम के बदलते ही बिहार के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब खत्म होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने गुरूवार को फिर से पटना समेत बिहार के 15 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें