फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका मिला BPCL कर्मी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 01 Jun 2026 05:26 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखवली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया गया। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरखवली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान शिवहर जिला के श्यामपुर थाना अंतर्गत उमेद छपरा गांव निवासी नवलेश पांडेय के पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अनुज मीरगंज में स्थित बीपीसीएल कंपनी में कार्यरत था। वह हरखवली गांव में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर अकेले रहता था और सोमवार को उसका शव फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। अनुज के ममेरे भाई आशुतोष कुमार ने घटनास्थल की स्थिति पर गहरे सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि जब लोग कमरे के पास पहुंचे, तो घर का दरवाजा पहले से खुला हुआ था।

परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति या अपराधियों द्वारा अनुज की हत्या की गई है। साक्ष्य और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!

खुला दरवाजा देख मकान मालिक को हुआ शक
स्थानीय लोगों और मकान मालिक के मुताबिक, सोमवार की सुबह काफी देर तक अनुज के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अमूमन इस वक्त तक अनुज काम पर निकल जाता था, लेकिन काफी देर तक कमरे में कोई हलचल या आवाज न होने पर मकान मालिक को अनहोनी का संदेह हुआ।जब मकान मालिक ने संदेह के आधार पर कमरे के भीतर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। अनुज का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। इसके बाद तुरंत शोर मचाया गया और स्थानीय मीरगंज थाना पुलिस को घटना की लिखित सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई और पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


इस रहस्यमयी और संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर एक बिंदु पर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में है और मामले की सघन जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें