फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 32 दिन तक आयोजित होने वाला विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला 13 नवंबर से होगा शुरू, कलेक्टर ने की बैठक

Fri, 01 Nov 2024 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

32 दिन के ऐतिहासिक मेले में छह दिन पर्यटन विभाग, 12 दिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, 11 दिन जिला प्रशासन, दो दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा एक दिन अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
मेले को लेकर बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 का उद्घाटन 13 नवंबर को प्रस्तावित है। जबकि यह मेला 14 दिसंबर तक अनवरत चलता रहेगा। हालांकि, इस मेले के सफल अयोजन को लेकर 14 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है। उक्त बातें सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में मेला से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर विभिन्न कोषांगों के साथ बैठक के दौरान कही। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा अंतर विभागीय बैठक के बाद मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के लिए तिथियां का निर्धारण कर दिया गया है। 32 दिन के इस ऐतिहासिक मेले में छह दिन पर्यटन विभाग, 12 दिन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, 11 दिन जिला प्रशासन, दो दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा एक दिन अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

पर्यटन विभाग के सौजन्य से 13, 16, 17, 24 नवंबर तथा 13 एवं 14 दिसंबर को प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से 14, 22, 23, 27, 30 नवंबर, 1, 4, 5, 7, 8, 11 एवं 12 दिसंबर को प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि 28 एवं 29 नवंबर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, सोनपुर मेला के दौरान आगामी 18 नवंबर को अपराध अनुसंधान विभाग के सौजन्य से प्रस्तुति का आयोजित कर जिला सहित राज्य के निवासियों को जागरुक किया जाएगा। शेष तिथियों को जिला प्रशासन सारण के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। मेला के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन स्तर से किए जाने वाले कार्यों के निविदा का निष्पादन हो चुका है तथा संबंधित एजेंसी अपना कार्य शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन


सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सोनपुर मेला में पुस्तक मेला के आयोजन साहित्यकारों की गोष्ठी का आयोजन के लिए भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित विशेषज्ञों के माध्यम से परिचर्चा का भी आयोजन कराया जाएगा। इस बार गंगा नदी तट पर गंगा महाआरती का आयोजन का भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बैठक में जिलाधिकारी अमन समीर के अलावा उपविकास आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें