फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कटीं दो महिलाएं, मौके पर ही मौत; दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप

Tue, 01 Apr 2025 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: सीवान में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के गभिरार गांव में गेहूं काटने के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में काम कर रही दो महिलाएं कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!

खेत में गेहूं काट रही थीं महिलाएं, अचानक आई मौत
जानकारी के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान गभिरार गांव निवासी मनोज साह की पत्नी कौशल्या देवी और श्यामा महतो की पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं गेहूं की फसल काटने के लिए खेत में गई थीं। उसी समय खेत में लगी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन भी गेहूं की कटाई कर रही थी, तभी अचानक दोनों महिलाएं मशीन की चपेट में आ गईं। मशीन के भारी दबाव और तेज रफ्तार के कारण वे संभल नहीं सकीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिदों ने कैश भी लूटा; पुलिस पकड़ने गई तो हमला कर दिया
 
हादसे के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जब परिजनों ने महिलाओं के शव देखे तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर भारी आक्रोश जताने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें