फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: लालू यादव के जन्मदिन पर तस्वीर पर माल्यार्पण, वायरल हुआ विधायक अवध बिहारी चौधरी का वीडियो

Wed, 11 Jun 2025 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: सीवान में विधायक अवध चौधरी ने राजद प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने नेता के प्रति श्रद्धा जताई। लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते विधायक अवध चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान के सदर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक और बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह वीडियो उनके आवास पर मनाए गए राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन समारोह का है। जहां उत्सव के दौरान विधायक ने लालू यादव की तस्वीर पर माला चढ़ा दी। चूंकि परंपरानुसार जीवित व्यक्तियों के चित्र पर माल्यार्पण नहीं किया जाता, इस दृश्य ने इंटरनेट पर सवालों और चुटकुलों दोनों को जन्म दे दिया।

विज्ञापन

 
सहयोगियों की मौजूदगी में हुई चूक, किसी ने नहीं टोका
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता तथा समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। उत्सव के माहौल में जैसे ही विधायक चौधरी ने लालू यादव की तस्वीर को माला पहनाई, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। लेकिन किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि जीवित व्यक्ति की तस्वीर पर माल्यार्पण करना सामान्य सामाजिक शिष्टाचार के खिलाफ माना जाता है। पूरा दृश्य कैमरे में क़ैद हो गया और कुछ ही समय में वीडियो विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई नवेली दुल्हन टॉयलेट गई... फिर कभी न लौटी; शादी के बाद MP के युवक संग बिहार में इतना बड़ा धोखा
विज्ञापन

 
वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल, शुरू हुई चर्चा
वायरल क्लिप के प्रसारित होते ही राजनीतिक गलियारे और आम जन चर्चा में जुट गए। कई यूजर ने इसे अनुभवहीनता की भूल बताया, जबकि कुछ ने इसे पार्टी आचार-विचार से जुड़ी गंभीर चूक कहा। मजाहिया टिप्पणियों के साथ-साथ कुछ आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं कि वरिष्ठ नेताओं को ऐसे प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खासकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में।
 
पार्टी स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
घटना के बाद अब तक राजद नेतृत्व या स्वयं विधायक अवध बिहारी चौधरी की ओर से औपचारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह ‘अनजाने में हुई भूल’ है और जल्द ही इस पर औपचारिक टिप्पणी आ सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुनपुन नदी पुल की रेलिंग तोड़कर 100 फीट नीचे गिरा, चालक की मौके पर मौत
 
लालू समर्थकों में जन्मदिन की उमंग बरकरार
गौरतलब है कि पूरे बिहार में लालू यादव का जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस और सामाजिक न्याय के उत्सव के रूप में मनाया जा रहा था। सीवान की इस घटना के बावजूद समर्थकों में उत्साह कम नहीं हुआ, लेकिन वायरल वीडियो ने समारोह की रंगत में हलचल जरूर पैदा कर दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें