फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नशे में धुत युवकों ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, दीवाली से पहले हुई यह वारदात

Wed, 30 Oct 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran Crime: सारण में शराब के नशे में कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गए। घटना के पीछे किराना दुकान का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के पानापुर थानाक्षेत्र के मोरिया गांव में दिवाली की खुशियों के बीच एक बेहद दुखद घटना घटी है। मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतका का नाम धनवंती देवी था और वह रामानंद प्रसाद की पत्नी थीं। घटना का मुख्य कारण उनके बेटे उमेश भगत की दुकान पर सिगरेट और गिलास को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, धनतेरस की रात लगभग दस बजे गांव के कुछ असामाजिक तत्व उमेश भगत के घर पहुंचे। फिर किराना दुकान से सिगरेट, गिलास और नमकीन की मांग करने लगे। दुकान बंद होने और सामान न देने के कारण युवकों ने पहले उमेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी मां धनवंती देवी अपने बेटे को बचाने के लिए आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
 
पानापुर थाने के थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा के सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। उमेश भगत, जो खुद भी इस हमले में घायल हो गया था, का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि यह हत्या शराब के नशे में किए गए आपराधिक कृत्य का नतीजा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
दिवाली की खुशियों के बीच इस तरह की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि असामाजिक तत्वों के नशे में उत्पात मचाने से यह घटना हुई है, जिससे गांव में भय का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें