फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopalganj News: हत्या की आशंका को लेकर एक सप्ताह पहले दफनाई गई युवती, अब कब्रिस्तान से पुलिस ने निकलवाया शव

Thu, 28 Mar 2024 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत बड़की बगही के कब्रिस्तान से गुरुवार को पुलिस ने एक 24 वर्षीय युवती का शव बरामद किया। बताया जाता है की बीते 19 मार्च को एक युवती जिसका नाम सूफिया बताया गया, उसकी मौत के बाद उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन
क्रबिस्तान में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक युवती की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने उसके शव को क्रब से निकलवाया। घटना के लगभग एक सप्ताह बाद उसी गांव के एक युवक द्वारा अबरार बेलूर नाम से सोशल मीडिया के एक्स पर बिहार पुलिस एवं गोपालगंज पुलिस को टैग कर वीडियो के वायरल कर जांच की मांग की। वायरल फोटो देखने बाद ऐसा लग रहा है की युवती की गला काटकर हत्या की गई है। वहीं एक सप्ताह तक पुलिस घटना से अनजान बनी रही । फोटो वायरल होने बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इसी क्रम में पुलिस युवती के माता पिता एवं उसके भाई को गिरफ्तार कर पिता के निशानदेही पर गुरुवार को गांव के ही कब्रिस्तान से युवती का शव बरामद कर जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव में जितनी मुंह उतनी बातें, चर्चाओं का बाजार गर्म
बड़की बगही गांव से पुलिस द्वारा कब्रिस्तान से शव बरामद करने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। चारों तरफ इसी बारे में महिला पुरुष बात करते नजर आए। सभी लोगों की निगाहें यही देख रही थी कि आखिरकार सूफिया की स्वभाविक मौत है या हत्या। यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा की उसके साथ क्या हुआ है। फिलहाल पुलिस परिजनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। साथी ही शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें