फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज कोर्ट में विधायक अनंत सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह का सरेंडर, मिली जमानत

Mon, 13 Jul 2026 03:53 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: गोपालगंज सिविल कोर्ट में आर्म्स एक्ट के मामले में अनंत सिंह और भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया।
 
विज्ञापन
विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को उस वक्त भारी चहल-पहल और गहमागहमी देखने को मिली, जब अनंत सिंह और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों दिग्गजों के कोर्ट पहुंचने की खबर फैलते ही न्यायालय परिसर में उन्हें देखने के लिए आम लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन




मीरगंज की घटना से जुड़ा है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बीती 2-3 मई की रात हुई एक घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अनंत सिंह और गुंजन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों सोमवार को अदालत में सशरीर उपस्थित हुए और आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन


दलीलों के बाद अदालत ने दे दी जमानत
न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद मामले की नियमित सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष (सरकारी वकील) की ओर से जोरदार दलीलें पेश की गईं। दोनों पक्षों की दलीलों और मामले के तथ्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायालय ने अनंत सिंह और अभिनेता गुंजन सिंह को जमानत (बेल) प्रदान कर दी। जमानत की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों कोर्ट रूम से बाहर आए। इस दौरान गोपालगंज के भाजपा एमएलसी राजीव कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार भी उनके समर्थन में मौजूद रहे।

कोर्ट से बाहर आते ही अनंत सिंह ने लगाया बड़ा आरोप
अदालत से राहत मिलने के बाद अनंत सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत इस झूठे मामले में फंसाया गया है। अनंत सिंह ने न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'हमें शुरू से ही देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था। आज अदालत ने निष्पक्ष तरीके से मामले को देखा और हमें न्याय दिया।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार; जानिए वजह

दिनभर चर्चा में रहा हाई-प्रोफाइल सरेंडर
जमानत मिलने के बाद अनंत सिंह और गुंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक कोर्ट परिसर से रवाना हो गए। दिनभर गोपालगंज में इस हाई-प्रोफाइल सरेंडर और जमानत की चर्चा होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें