फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीवान में नहीं रुक रही आपराधिक घटनाएं, अब एक युवक को गोली मार किया घायल; हालत नाजुक

Sun, 07 Jul 2024 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar Crime: सीवान में लगातर हो रही गोलीबारी की घटनाओं से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले एक माह के अंदर लगभग आधा दर्जन गोलीबारी की घटनाएं घटित हुई है। जिमसें 5 की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
सीवान में युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में एक युवक जो अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था, इसको अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के दरौंदा एवं महाराजगंज मुख्य पथ पर रेलवे ढाला के बीआरसी के समीप अपाची सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी।

विज्ञापन


युवक को दो गोलियां लगी है। एक गोली उसके जबड़े में तो दूसरी गोली पैर में लगी है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के उजाय गांव निवासी राजेंद्र यादव के 18 वर्षीय लड़के अंशु कुमार के रूप में हुई है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को पास ही के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।  गोलीबारी की सूचना पर घटनास्थल पर एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें