सीवान में एक युवक जो अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था, इसको अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के दरौंदा एवं महाराजगंज मुख्य पथ पर रेलवे ढाला के बीआरसी के समीप अपाची सवार अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी।
युवक को दो गोलियां लगी है। एक गोली उसके जबड़े में तो दूसरी गोली पैर में लगी है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के उजाय गांव निवासी राजेंद्र यादव के 18 वर्षीय लड़के अंशु कुमार के रूप में हुई है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को पास ही के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गोलीबारी की सूचना पर घटनास्थल पर एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।